बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. परिजनों का भी दावा है कि पुलिस आरोपियों को घर से उठाकर ले गई. इन सबके बीच यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बयान सामने आया है.
बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. परिजनों का भी दावा है कि पुलिस आरोपियों को घर से उठाकर ले गई. इन सबके बीच यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर पर अगर इस तरह का शक पैदा होता है तो इसकी जांच आवश्यक होती है. गिरफ्तारी घर से करने के बाद उसे बाहर दिखाना गलत है. इस दौरान यदि पैर में गोली मार दी गई है तो यह और भी गंभीर जुर्म है, हत्या के प्रयास का जुर्म है. सवाल उठ रहे हों तो जांच सीआईडी से कराई जानी चाहिए.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Satyabandhu Bharat पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

